1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' की रिलीज को 15 साल पूरे, इमोशनल हुए सुपरस्टार

ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' की रिलीज को 15 साल पूरे, इमोशनल हुए सुपरस्टार

 Published : Jun 18, 2019 09:17 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 09:17 pm IST

फरहान ने भी इस फिल्म के रिलीज के 15 साल पूरे होने पर ट्वीट करते हुए कहा, "लगता है अभी कल की ही बात है।

ऋतिक रोशन- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

मुम्बई: फिल्म 'लक्ष्य' के 15 साल पूरे होने पर इसके प्रमुख अभिनेता ऋतिक रोशन मंगलवार को भावनात्मक हो गए। ऋतिक ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने एक कलाकार के तौर पर खुद को दोबारा खोजा था। ऋतिक ने ट्वीट किया, "यह फिल्म मेरे लिए खुद को फिर से खोजने की सुंदर कहानी है। लक्ष्य ने एक अभिनेता के तौर पर मुझे खुद को फिर से तलाशने का मौका दिया। इस फिल्म के माध्यम से मुझे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी जैसे बहुत अच्छे दोस्त मिले।"

सेना की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सहारा था। 2004 में प्रदर्शित इस रोमांटिक वॉर ड्रामा का निर्देशन फरहान ने किया था और इसका निर्माण रितेश ने किया था। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था।

फरहान ने भी इस फिल्म के रिलीज के 15 साल पूरे होने पर ट्वीट करते हुए कहा, "लगता है अभी कल की ही बात है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन