1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन को अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' आई पसंद, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

ऋतिक रोशन को अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' आई पसंद, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

 Published : Feb 19, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 01:06 pm IST

ऋतिक रोशन को अजय देवगन की फिल्म तानाजी बेहद पसंद आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म की तारीफ की है।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन ने की तानाजी की तारीफ

इस साल के शुरूआत में 10 जनवरी को अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों का ही अच्छी रिस्पॉन्स मिला है। तानाजी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए बैठी है। सेलिब्रिटीज को भी अजय की फिल्म  काफी पसंद आई है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अजय देवगन की फिल्म तानाजी देखी। उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है।

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तानाजी की तारीफ की है। ऋतिक ने लिखा- अभी तानाजी देखी, क्या शानदार फिल्म है। अब तक का बेस्ट एक्शन। अजय देवगन और काजोल की शानदार एक्टिंग। सैफ शानदार हैं। पूरे कास्ट और क्रू की इतनी मेहनत के लिए तारीफ करनी चाहिए।

आपको बता दें तानाजी: द अनसंग वॉरियर को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी के सुबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी है। फिल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के किरदार में नजर आई हैं। वहीं सैफ अली खान ने विलेन उदयभान राठौड़ का किरदार निभाया है।

तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। अब तक रिलीज हुई कई फिल्मों का तानाजी के बिजनेस पर असर नहीं पड़ा है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन