1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने शेयर की सुपर 30 टीम की फोटो, खुद को भी कहा स्टूडेंट

ऋतिक रोशन ने शेयर की सुपर 30 टीम की फोटो, खुद को भी कहा स्टूडेंट

 Published : Jun 08, 2019 06:32 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 06:32 am IST

ऋतिक रोशन ने अपनी सुपर 30 की टीम के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक ने खुद को भी स्टूडेंट बताया।

Hrithik roshan- India TV Hindi
Hrithik roshan Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की आने वाली फिल्म सुपर 30(Super 30) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में ऋतिक रोशन आनंद कुमार की भूमिका में नज़र आएंगे जो 30 होनहार बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करते है। यह बच्चे किसी अमीर परिवार के नहीं होते हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी 30 बच्चों की टीम के साथ फोटो शेयर की है। 

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- किरदार शिक्षक का था, पर इस सेट पर मैं एक विद्धार्थी था। ये हैं मेरे #super30। इनकी तपस्या, स्वभाव और उत्साह से मैंने बहुत कुछ सीखा है।

ट्रेलर रिलीज होने से पहले ऋतिक ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- क्या बनना चाहते हो? रिंकी या भोलू? सुपर 30 के विद्यालय में शामिल होने के लिए तैयार हो?

ट्रेलर की शुरुआत होती है इंडिया तीसरी दुनिया का देश, मतलब चीप लेबर का देश। ट्रेलर आगे बढ़ती है और आनंद कुमार यानि ऋतिक रोशन की धासू अंदाज में एंट्री आपको काफी अच्छा लगेगा। इस ट्रेलर की सबसे शानदार लाइन आज राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा।

फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म को अनुराग कश्यप और विकास बहल डायरेक्ट किया है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

अलग होने के बावजूद डिंपल कपाड़िया ने क्यों नहीं लिया कभी राजेश खन्ना से तलाक? पढ़िए 10 अनसुने किस्से

हिना खान और प्रियांक शर्मा का रोमांटिक गाना जल्द होगा रिलीज, सामने आईं नई तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन