1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Super 30 Box office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

Super 30 Box office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

 Published : Jul 13, 2019 10:40 am IST,  Updated : Jul 13, 2019 02:42 pm IST

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का पहला दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ की कमाई की है।

super 30 box offcie collection- India TV Hindi
super 30 box offcie collection Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30(Super 30) इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बनाई गई है। जो बिना पैसे लिए बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज तिवारी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। सुपर 30 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सुपर 30 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट किया- फिल्म ने पहले दिन 11.83 करोड़ का बिजनेस किया है। यह कमाई वीकेंड पर बढ़ सकती है। ऑडियन्स के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी ऋतिक की यह फिल्म काफी पसंद आई है।

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने फिल्म देखने के बाद तारीफ की थी। उन्होंने ऋतिक के एक पोस्ट पर कमेंट किया- यह आपकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। मैं आप पर बहुत गर्व महसूस करती हूं।'

Super 30 Movie Review: 

बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड शुरू हो चुका है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए निर्देशक विकास बहल ने एक्टर ऋतिक रोशन और मृणाल ठुकार को लेकर फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) बनाई है। यह कहानी ऐसे शिक्षक की है जिन्होंने गरीब बच्चों को खुली आंखों से सपना देखना सिखाया और उन्हें पूरा भी करना सिखाया। यह कहानी है बिहार के आनंद कुमार की जिन्होंने अपना करियर और प्यार को त्यागकर हर साल 30 बच्चों को आईआईटी की कोचिंग पढ़ाई जो जीनियस तो थे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

कैसी है 'सुपर 30'? ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया पहला मूवी रिव्यू

Ex वाइफ के बाद अब पिता राकेश रोशन ने ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के लिए दिया ये बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन