1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस डर से ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ के सेट पर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस डर से ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ के सेट पर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 Published : Mar 01, 2018 08:16 am IST,  Updated : Mar 01, 2018 08:16 am IST

ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में ऋतिक का लुक जारी किया गया था। इसके अलावा फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसके बाद अब खबर आई है कि...

Hrithik Roshan- India TV Hindi
Hrithik Roshan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में ऋतिक का लुक जारी किया गया था। इसके अलावा फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसके बाद अब खबर आई है कि प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के सेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रोडक्शन टीम नहीं चाहती कि फिल्म से जुड़ी किसी भी बात का खुलासा हो। फिल्म की विषयवस्तु के मद्देनजर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि ऋतिक इस फिल्म में पहली बार शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।

कहानी की प्रमाणिकता को बनाए रखने के लिए फिल्म की टीम इसे वास्तविक स्थानों पर फिल्माना चाहती थी लेकिन स्टार ऋतिक रोशन की मौजूदगी के चलते यह संभव नही हो सका। टीम जब भी वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की कोशिश करती तो सेट के आस-पास लोगों का हुजूम लग जाता था। ऐसे में वहां मौजूद लोग अपने पसंदीदा सुपरस्टार को मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते जिसके चलते 'सुपर 30' के अभिनेता का किरदार देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गया।

ऐसे में फिल्म के निर्माता अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं ताकि फिल्म से जुड़ी किसी और बात का खुलासा ना हो। ऋतिक रोशन 'सुपर 30' में पहली बार एक बिहारी व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहला दृश्य जारी होने के बाद ऋतिक रोशन को फिल्म की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ गंगा के घाट पर देखा गया था। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ऋतिक रोशन एक पापड़ बेचने वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने अगली आधिकारिक घोषणा तक उनके दृश्य को गोपनीय रखने का फैसला लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन