1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नियम तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं' के साथ रिलीज हुआ सुपर 30' का एंथम 'नियम हो'

'नियम तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं' के साथ रिलीज हुआ सुपर 30' का एंथम 'नियम हो'

 Published : Jul 18, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 04:53 pm IST

ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म सुपर 30 का एंथम आज रिलीज कर दिया है। एंथम का नाम 'नियम हो' है। इसमें बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया है।

Super 30 anthem- India TV Hindi
Super 30 anthem Image Source : TWITTER

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' रिलीज हो गई है। फिल्म को ऑडियन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'सुपर 3'0 बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है। जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। आज फिल्म का एंथम नियम हो रिलीज कर दिया गया है।

ऋतिक रोशन ने सुपर 30 का एंथम रिलीज करते हुए लिखा- नियम तोड़ने के लिए बनाए जाते हैं। सुपर 30 का एंथम नियम हो रिलीज हो गया है। एंथम में बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। आरोही म्हात्रे, सोनल नेक, रुचा सुमन, उमेश जोशी जैसे कई सिंगर्स ने यह गाना गाया है।

फिल्म का छठे दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। सुपर 30 ने छठे दिन 6.16 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म ने 6 दिनों में 70.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Super 30 Movie Review:

बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड शुरू हो चुका है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए निर्देशक विकास बहल ने एक्टर ऋतिक रोशन और मृणाल ठुकार को लेकर फिल्म 'सुपर 30' बनाई है। यह कहानी ऐसे शिक्षक की है जिन्होंने गरीब बच्चों को खुली आंखों से सपना देखना सिखाया और उन्हें पूरा भी करना सिखाया। यह कहानी है बिहार के आनंद कुमार की जिन्होंने अपना करियर और प्यार को त्यागकर हर साल 30 बच्चों को आईआईटी की कोचिंग पढ़ाई जो जीनियस तो थे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड की ये हीरोइनें जब बन गई वैंप, एक तो चुड़ैल बनी थी

स्मृति ईरानी के FaceApp चैलेंज से है एकता कपूर का कनेक्शन, जानिए क्या है माजरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन