1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं अपने अनुभवों से बना हूं : पंकज त्रिपाठी

मैं अपने अनुभवों से बना हूं : पंकज त्रिपाठी

 Published : Apr 17, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:14 pm IST

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने फिल्म रन से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें पहचान फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली।

pankaj tripathi- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड के समकालीन बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह आज जो कुछ भी हैं, अपने अनुभवों की बदौलत ही हैं। पंकज ने आईएएनएस को बताया, "कोई पछतावा नहीं है, जो हैं वे बस अनुभव ही हैं। इन्हीं से मैं बना हूं। मुझे किसी भी चीज का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है।"

पंकज ने साल 2004 में 'रन' फिल्म से डेब्यू किया और उसके बाद से वह 40 से ज्यादा फिल्मों व टेलीविजन शोज में काम कर चुके हैं। साल 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म सीरीज 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उन्हें खास पहचान मिली।

यह पूछे जाने पर कि आज भी वह जमीन से इतने जुड़े हुए कैसे हैं? इस पर पंकज ने कहा, "एक इंसान, जिसने अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं, उसे जमीनी स्तर पर जुड़े रहने के लिए योगा की जरूरत नहीं है क्योंकि जब आप उतार-चढ़ाव देखते हैं, तब आपको जिंदगी का मतलब समझ में आता है और इसके बाद आपको ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वह जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन