1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं नोरा फतेही ने साल 2018 को बताया खास

'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं नोरा फतेही ने साल 2018 को बताया खास

 Published : Dec 31, 2018 09:54 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 09:54 am IST

दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं नोरा फतेही का कहना है कि वर्ष 2018 निश्चित रूप से उनका साल रहा है और यह उनके लिए खास रहा है। इसी वर्ष उन्होंने गायन क्षेत्र में कदम रखा और उन्हें सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' में काम का मौका मिला। 

नोरा फतेही- India TV Hindi
नोरा फतेही

नई दिल्ली: 'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गीतों से धमाल मचा चुकीं नोरा फतेही का कहना है कि वर्ष 2018 निश्चित रूप से उनका साल रहा है और यह उनके लिए खास रहा है। इसी वर्ष उन्होंने गायन क्षेत्र में कदम रखा और उन्हें सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' में काम का मौका मिला। 

नोरा ने एक ईमेल साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "मैं निश्चित रूप से महसूस करती हूं कि 2018 मेरा वर्ष है। मैंने कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे रखा है, लेकिन मुझे इस तरह के परिणामों की उम्मीद नहीं थी। साल का सबसे बड़ा गीत मिलना, हर कलाकार का सपना होता है। हर कलाकार इसके लिए लड़ रहा है और मैं वह हूं जिसे यह मिला, इसके लिए मैं आभारी हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं अपने विशेष पल का इंतजार कर रही थी, और लोग मुझे कुछ समय से देख रहे थे, लेकिन यह साल जीवन-परिवर्तनवाला रहा है। यह और बड़ा और बेहतर होगा। उम्मीद है कि मैं कड़ी मेहनत और गरिमा के साथ काम करती रहूंगी।"

फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' की वीडियो को यूट्यूब पर 70 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस पर उन्होंने कहा, "'दिलबर' मेरे बहुत करीब है। यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।" इन दिनों वह 'बाटला हाउस' की शूटिंग कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन