1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं नया ट्विस्ट लेकर आऊंगी: बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाली कविता कौशिक

मैं नया ट्विस्ट लेकर आऊंगी: बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाली कविता कौशिक

 Published : Oct 27, 2020 09:46 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 09:46 pm IST

अभिनेत्री को लगता है कि यदि वह किसी बहस या झगड़े में भी फंस जाएं तो भी वे उसमें कुछ नया जोड़ सकती हैं।

kavita kaushik- India TV Hindi
कविता कौशिक Image Source : PR FETCHED

मुंबई: बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री पाने वाली कविता कौशिक को लगता है कि इस सीजन के हाउसमेट्स पिछले सीजन के लोकप्रिय प्रतियोगियों की नकल कर रहे हैं। कविता कहती हैं कि वह घर में प्रवेश के साथ ही मामले में नया मोड़ लाने की योजना बना रही हैं। यह पूछे जाने पर कि दर्शक रियलिटी शो के जरिए उनके व्यक्तित्व के किस पक्ष को देखेंगे। कविता ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि मैं एक मजेदार व्यक्ति हूं। मुझे मजाक करना, लोगों को चिढ़ाना पसंद है। यह मेरा सामान्य स्वभाव है। कई बार तो लोग इससे नाराज हो जाते हैं। दरअसल, मैं एक छोटे से शहर से आई हूं और लोगों ने मुझे बहुत छेड़ा है, इसलिए मैंने यही सीखा है लेकिन ऐसा करने का मेरा तरीका अच्छा होता है। मुझे उम्मीद है कि मेरा हास्य व्यवहार यहां काम आएगा।"

अभिनेत्री को लगता है कि यदि वह किसी बहस या झगड़े में भी फंस जाएं तो भी वे उसमें कुछ नया जोड़ सकती हैं।

उन्होंने कहा, "इस साल शो देखने के बाद मुझे लगता है कि प्रतियोगी पिछले सीजन के प्रतियोगियों की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ नया हासिल करूंगी। इस बार सुर नहीं बैठे हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं नया सुर लगा पाऊंगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन