1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर असीस कौर और गुरनजर फेसबुक पर आईफा के साथ करेंगे खास परफार्मेंस

सिंगर असीस कौर और गुरनजर फेसबुक पर आईफा के साथ करेंगे खास परफार्मेंस

 Published : Mar 31, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 03:01 pm IST

सिंगर असीस कौर और गुरनजर आईफा के फेसबुक पेज पर लाइव आएंगे और परफार्मेंस देंगे। साथ ही लोगों को घर में सुरक्षित रहने की अपील करेंगे।

IIFA live- India TV Hindi
आईफा लाइव

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है।  लोगों को घर में रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) ने डिजिटल कॉन्सर्ट #IIFAHumSabSaathHain शुरू किया है। यह सीरीज रविवार को पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के ऐलान के साथ लॉन्च की गई थी। इस कॉन्सर्ट में कई सिंगर और म्यूजिशियन आईफा के फेसबुक पेज पर लाइव आकर परफार्मेंस देते हैं।

आज इस फेसबुक लाइव सेशन में लोगों को एंटरटेन करने के लिए असीस कौर और गुरनजर आने वाले हैं। इस सीरीज की शुरूआत हर्षदीप कौर, सुखबीर सिंह और अर्जुन कांगो से हुई थी। डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ये लोग फैन्स को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे थे।

अन्य कलाकार जो पहल में शामिल हुए हैं, उनमें हर्षदीप कौर, इरफान खान, आरडीबी से मंज मुसिक, बी प्रैक, जस्सी गिल, पापोन, मेघना मिश्रा, दिव्या कुमार और कई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन