1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार- सायरा बानो की नातिन सायशा ने आर्या के साथ लिए सात फेरे, शादी, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सायरा ने भी लगाए ठुमके

दिलीप कुमार- सायरा बानो की नातिन सायशा ने आर्या के साथ लिए सात फेरे, शादी, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सायरा ने भी लगाए ठुमके

 Published : Mar 10, 2019 07:54 am IST,  Updated : Mar 10, 2019 02:15 pm IST

दिलीप कुमार और सायरा बानो की पोती सायशा सहगल आज अपने ब्वायफ्रेंड आर्या जोकि एक तमिल एक्टर भी हैं उनसे आज शादी के बंधन में बंधेगी।

दिलीप कुमार- सायरा...- India TV Hindi
दिलीप कुमार- सायरा बानो  की नातिन सायशा Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: दिलीप कुमार और सायरा बानो की पोती सायशा सहगल आज अपने ब्वायफ्रेंड आर्या जोकि एक तमिल एक्टर भी हैं उनसे आज शादी के बंधन में बंधेगी। बता दें कि इस कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट 14 फरवरी 2019 को थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। कपल ने शादी की पक्की तारीख तो नहीं बताई लेकिन उन्होंने यह बताया कि मार्च के 9-10 तारीख को हैदराबाद शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें अपनी समय की मशहूर एकट्रेस सायरा बानों में ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्य और सायशा मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी हैदराबाद में हो रही है। जिसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जाएगा। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं। वह अपने होने वाले पति आर्य से फिल्म 'गजिनीकांत' के दौरान मिली थीं। 

शादी से पहले कपल ने एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए। इस दौरान अभिनेता संजय दत्त, आदित्य पंचोली और खुशी कपूर ने इस सेलिब्रेशन का जमकर लुत्फ उठाया। सायशा ने इस सेलिब्रेशन में पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस दौरान सायशा शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट के एक गाने मौजा ही मौजा पर नाचीं। वहीं, डीजे डांस फ्लोर पर अभिनेत्री सायरा बानों भी ठुमके लगाती दिखीं। 

बता दें कि सायशा और आर्य की अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट केवी आनंद और प्रोड्यूस लायका प्रोडक्शन कर रहा है। सायशा सहगल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज हुई तेलगु फिल्म 'अखिल' से की थी। जिसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म शिवाय में 2016 में नजर आई थीं।

इसके बाद सायशा ने तमिल इंडस्ट्री में 2017 में कदम रखा। वह कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सायशा सहगल एक्टर और प्रोड्यूसर सुमित सहगल और एक्ट्रेस शाहीन बानो की बेटी है।

शाहीन बानो सायरा बानो की भतीजी है। आर्य ने तमिल सिनेमा में 2005 डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलगु फिल्म में वरुडु में अल्लू अर्जुन के अपोजिट विलेन के रोल में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन