1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने अनुपम खेर के घर पर लंच में खाई रोटी, शेयर की प्यारी सी तस्वीर

ऋषि कपूर ने अनुपम खेर के घर पर लंच में खाई रोटी, शेयर की प्यारी सी तस्वीर

 Published : Jul 22, 2019 02:09 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 02:09 pm IST

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने यहां पर अभिनेता अनुपम खेर के घर पर लजीज भारतीय लंच का लुत्फ उठाया।

ऋषि कपूर- India TV Hindi
ऋषि कपूर

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने यहां पर अभिनेता अनुपम खेर के घर पर लजीज भारतीय लंच का लुत्फ उठाया। ऋषि ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह चपाती पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं अनुपम और नीतू मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में ऋषि ने लिखा है, "अनुपम खेर के घर लंच पर। लंबे वक्त के बाद मुझे आटे का अच्छा फुल्का खाने को मिला है। यह मजेदार खाना उनके फ्राईडे दादू ने बनाया है।"

वहीं, अनुपम ने एक दूसरी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह अपने घर पर लंच के दौरान स्टार दंपत्ति को पाकर खुश हैं।

तस्वीर के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "घर पर लंच के लिए नीतू जी, ऋषि और संतोष को पाकर खुश हूं। जैसा कि नीतू जी ने बिल्कुल सही कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था हम न्यूयॉर्क में इस प्रकार मेरे घर पर मिलेंगे। लेकिन मैं हमेशा कहता हू कि 'कुछ भी हो सकता है'। दत्तू उनके लिए खासतौर पर खाना पकाकर बेहद खुश हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन