1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी बार मां बनने जा रही है एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, बेटे के साथ बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने

दूसरी बार मां बनने जा रही है एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, बेटे के साथ बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने

 Published : Apr 14, 2019 02:16 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 02:17 pm IST

समीरा रेड्डी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते चर्चा में हैं । समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं । उनका एक बेटा हंस भी है । पिछले दिनों कई मौकों पर समीरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं ।

 एक्ट्रेस समीरा...- India TV Hindi
 एक्ट्रेस समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते चर्चा में हैं । समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं । उनका एक बेटा हंस भी है । पिछले दिनों कई मौकों पर समीरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं । हाल ही में उन्होंने अपना बेबी शॉवर एंज्वॉय किया । समीरा के बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं । 

समीरा के बेबी शॉवर में उनका बेटा हंस भी दिखा । समीरा के घर पर ही बेबी शॉवर पार्टी हुई । इसमें समीरा की कुछ दोस्त भी पहुंचीं । पार्टी के लिए पूरा घर गुब्बारों से सजा था । समीरा ने केक भी काटा । पिछले दिनों समीरा की स्विमिंग पूल में एंज्वॉय करते भी तस्वीरें सामने आई थीं ।

समीरा ने खुद इन तस्वीरों को शेयर किया था । समीरा तस्वीरों में मोनॉकिनी पहने नजर आ रही थीं । प्रेग्नेंसी में भी समीरा बेहद स्टाइलिश लग रही हैं । एक तस्वीर में समीरा पूल में लेटी हुई दिखीं । इससे पहले समीरा GQ Style Awards 2019 में पहुंची थीं।

GQ Style Awards 2019
GQ Style Awards 2019

बता दें कि समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे ।

समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी

दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी । अपनी शादी में समीरा ने नीता लूला की डिजाइन की हुई साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी । वहीं अक्षय कस्टमाइज बाइक पर बैठ समीरा के घर पर बरात लेकर पहुंचे थे ।  

समीरा अपनी फैमिली के साथ
समीरा अपनी फैमिली के साथ

समीरा रेड्डी अपनी बहन के साथ
समीरा रेड्डी अपनी बहन के साथ

समीरा रेड्डी बेटा
समीरा रेड्डी बेटा

समीरा रेड्डी फैमिली
समीरा रेड्डी फैमिली

समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन