1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान, दीपिका पादुकोण ने 'ब्लैक स्क्रीन' शेयर कर जताया दुख

दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान, दीपिका पादुकोण ने 'ब्लैक स्क्रीन' शेयर कर जताया दुख

 Published : Apr 29, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 07:33 pm IST

दीपिका पादुकोण और इरफान खान ने 'पीकू' फिल्म में साथ काम किया था। इसमें अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।

Irrfan Khan Deepika Padukone- India TV Hindi
इरफान खान के निधन पर दीपिका पादुकोण ने जताया दुख Image Source : INSTAGRAM

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता इरफान खान के निधन पर पूरा देश गमगीन है। उन्होंने बुधवार को कोकिलाबेन अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा। वो 53 साल के थे। फिल्म उद्योग ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने ट्विटर पर अपना दुख जाहिर किया है। 'पीकू' फिल्म में एक्टर के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्लैक स्क्रीन की फोटो शेयर की है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक स्क्रीन की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा है, #इरफान खान'।

बता दें कि पीकू साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसे शुजीत सिरकार ने डायरेक्ट किया था। इसमें इरफान खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन भी नज़र आए थे। ये मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

बता दें कि मंगलवार को इरफान को कोलोन संक्रमण के साथ मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके प्रवक्ता ने बुधवार को एक्टर के निधन की पुष्टि की।

इरफान खान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, "मेरे प्यारे दोस्त इरफान। आपने लड़ाई लड़ी और लड़ते रहे। मैं हमेशा आप पर गर्व करूंगा .. हम आपसे मिलेंगे .. सुतपा और बाबिल के प्रति संवेदना .. सुतपा आपने भी बहुत संघर्ष किया और इस लड़ाई में हर संभव मदद की। ओम शांति। इरफान खान को सलाम।"

शूजित सरकार ने साल 2015 की अपनी फिल्म 'पीकू' में इरफान को निर्देशित किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी थे।

अभिनेता तब से बीमार हैं, जब उन्हें कुछ समय पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था और तब से ही वे चिकित्सा निगरानी में थे। वे इलाज के लिए विदेश भी गए थे।

इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखे गए थे। उनकी यह आखिरी रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने से ठीक एक दिन पहले ही सिनेमा हॉल में आई थी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन