1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कारवां’ के प्रमोशन के दौरान याद आए इरफान खान, मिथिला पालकर ने की जल्दी ठीक होने की कामना

‘कारवां’ के प्रमोशन के दौरान याद आए इरफान खान, मिथिला पालकर ने की जल्दी ठीक होने की कामना

 Published : Jul 25, 2018 07:19 am IST,  Updated : Jul 25, 2018 10:54 am IST

इरफान खान पिछले कुछ वक्त से विदेश में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ दूरियां बना रखी हैं।

Irrfan Khan Mithila Palkar- India TV Hindi
Irrfan Khan Mithila Palkar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान पिछले कुछ वक्त से विदेश में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ दूरियां बना रखी हैं। हाल ही में अभिनेत्री मिथिला पालकर ने अपने सह-अभिनेता इरफान को एक ‘फाइटर’ करार देते हुए कहा है कि जब उनकी टीम फिल्म ‘कारवां’ का प्रचार करने में लगी हुई है तब उन्हें कुछ ‘अधूरापन’ सा महसूस हो रहा है। गौरतलब है कि इरफान खान लंदन में अपने न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवा रहे हैं, ऐसे में फिल्म के प्रचार की जिम्मेदारी उनके सह कलाकारों मिथिला और दुलकार सलमान के कंधों पर आ गई है।

मिथिला ने बताया, “यह (इरफान की बीमारी के बारे में) सुनना काफी दुखद था लेकिन हमारा प्यार और दुआएं उनके साथ हैं। वह एक फाइटर हैं। उम्मीद है कि हम उन्हें बहुत जल्दी देखेंगे। ये प्रचार उनके बिना पूरी तरह अधूरा है। उन्होंने ‘कारवां’ में सबसे जीवंत और ताजगी का तड़का लगाया है।“

निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ से 2015 में हिन्दी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत करने के बाद मिथिला पहली बार इरफान और दुलकार के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में दोनों अनुभवी अभिनेताओं के साथ काम करना मिथिला के लिए एक बड़ा मौका है। यह फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन