1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनूप सोनी ने शेयर किया इरफान खान का पुराना वीडियो, 'तेरे मेरे सपने' सीरियल में साथ किया था काम

अनूप सोनी ने शेयर किया इरफान खान का पुराना वीडियो, 'तेरे मेरे सपने' सीरियल में साथ किया था काम

 Published : May 03, 2020 04:43 pm IST,  Updated : May 03, 2020 04:49 pm IST

इरफान ने 29 अप्रैल को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे।

अनूप सोनी ने इरफान खान...- India TV Hindi
अनूप सोनी ने इरफान खान का पुराना वीडियो शेयर किया Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरा देश गमगीन है। इस बीच एक्टर अनूप सोनी ने उनका पुराना वीडियो शेयर किया है। ये 'तेरे मेरे सपने' सीरियल का है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया है। 

अनूप ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इरफान भाई हमेशा विश्वसनीय और एक निश्चित मानक के तहत काम करने में विश्वास करते थे ... इस दृश्य में मैं उन्हें कुछ औसत दर्जे का काम करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने यहां भी मना कर दिया। भाई आप हमेशा के लिए हमारी यादों में होंगे।'

बता दें कि इरफान ने कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के अलावा चंद्रकांता, चाणक्य, भारत एक खोज, बनेगी अपनी बात, सारा जहां हमारा, श्रीकांत और स्पर्श में भी काम किया था।

गौरतलब है कि इरफान ने 29 अप्रैल को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन