1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. युवाओं पर अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं जैकलिन फर्नांडीज

युवाओं पर अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं जैकलिन फर्नांडीज

 Published : Nov 29, 2017 05:04 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 05:04 pm IST

जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का खूब दिल जीत रही हैं। लेकिन उनकी फिल्मों के अलावा युवा पीढ़ी उनकी खूबसूरती की भी कायल हो चुकी हैं। जैकलिन हॉटनेस और दिलकश अदाओं का अदाओं का जादू युवा पीढ़ी को उनका दीवाना बना रही हैं।

jacqueline fernandez- India TV Hindi
jacqueline fernandez

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का खूब दिल जीत रही हैं। लेकिन उनकी फिल्मों के अलावा युवा पीढ़ी उनकी खूबसूरती की भी कायल हो चुकी हैं। जैकलिन हॉटनेस और दिलकश अदाओं का अदाओं का जादू युवा पीढ़ी को उनका दीवाना बना रही हैं। कॉलेज के स्टूडेंट जैकलिन की खूबसूरती के कायल हैं और यही वजह ही कि युवा पीढ़ी जैकलिन का गुणगान करते नहीं थकती। आजकल कॉलेज के छात्र जैकलिन से इस कदर प्रभावित हैं कि वे उन्हें खत भेजकर अभिनेत्री के प्रति अपनी झुकाव बयां कर रहे हैं।

जैकलिन के करीबी सूत्रों ने बताया, "जैकलिन को युवाओं से पत्र मिल रहे हैं, जिन्हें पाकर इन दिनों वह बेहद खुश हैं।" गौरतलब है कि जैकलिन को पिछले दिनों रिलीज हुई ‘जुड़वा 2’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। उनकी फिल्म को दर्शको के बीच काफी पसंद भी किया गया।

बता दें कि फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ()

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन