1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिर्फ 24 घंटे में 'धड़क' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, वीडियो में देखें कैसे खुशी से झूम उठे जाह्नवी और ईशान

सिर्फ 24 घंटे में 'धड़क' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, वीडियो में देखें कैसे खुशी से झूम उठे जाह्नवी और ईशान

 Published : Jun 13, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:00 pm IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। बीते सोमवार को इनकी इस फिल्म का दमदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है। इसके बाद से ही फिल्म के लिए फैंस में बेसब्री और भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर खुद जाह्नवी और ईशान भी करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है।

Janhvi kapoor Ishaan Khattar- India TV Hindi
Janhvi kapoor Ishaan Khattar

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। बीते सोमवार को इनकी इस फिल्म का दमदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है। इसके बाद से ही फिल्म के लिए फैंस में बेसब्री और भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर खुद जाह्नवी और ईशान भी करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। हालांकि जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना चुकी हैं। जबकि ईशान इससे पहले ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में भी नजर आ चुके हैं।

लेकिन क्या जाह्नवी अपने अभिनय का जादू दर्शकों पर चलाने में कामयाब होंगी? इस बात की जवाब तो फिल्म की रिलीज के बाद ही मिल पाएगा। हालांकि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर तो काफी धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर इसे अब तक 20 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे जाह्नवी और ईशान खुशी से झूम उठे हैं।

हाल ही में इस बात की जानकारी देते हुए करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें ईशान और जाह्नवी बेहद क्यूट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में वह एक लैपटॉप पर 'धड़क' के ट्रेलर को रहे लोगों के रिएक्शन देख रहे हैं और बेहद खुश हो रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन