1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन रिलीज होने जा रहा है जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ बताई डेट

इस दिन रिलीज होने जा रहा है जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ बताई डेट

 Published : Jun 09, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 01:57 pm IST

जाहन्वी कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब हर दिन फिल्म के नए पोस्टर्स जारी किए जा रहे हैं, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Dhadak Janhvi Kapoor - India TV Hindi
Dhadak Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की लाडली बेटी जाहन्वी कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब हर दिन फिल्म के नए पोस्टर्स जारी किए जा रहे हैं, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। शनिवार को फिल्म का एक ओर पोस्टर जारी किया गया है, लेकिन इसके साथ ही अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म का नया पोस्टर ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "11 जून 2018 को ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है। ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' का नया पोस्टर। निर्देशक शशांक खेतान.. 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है फिल्म।"

'धड़क' के इस नए पोस्टर में जाह्नवी ईशान का हाथ थामें उनके कंधे पर सिर रखे हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म के सेट से भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी ने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन