1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने शुरु की 'धड़क' की शूटिंग, पहले ही दिन सेट पर पहुंची मम्मी श्रीदेवी

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने शुरु की 'धड़क' की शूटिंग, पहले ही दिन सेट पर पहुंची मम्मी श्रीदेवी

 Published : Dec 01, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 04:23 pm IST

ईशान खट्टर और दिग्ग्ज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले काफी वक्त से इंडस्ट्री में डेब्यू करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि ये दोनों फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

dhadak- India TV Hindi
dhadak

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और दिग्ग्ज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले काफी वक्त से इंडस्ट्री में डेब्यू करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि ये दोनों फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। अब शुक्रवार को फिल्मकार करण जौहर ने जानकारी देते हुए कहा कि ईशान और जाह्नवी ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। गौरतलब है कि यह सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रिमेक है। शशांक खैतान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले निर्मित हो रही है।

करण ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "आज से 'धड़क' की यात्रा शुरू। जाह्नवी, ईशान और शशांक खैतान।" करण ने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ईशान और जाह्नवी रैलिंग के पीछे बैठे हैं और कैमरे की तरफ उनकी पीठ है। इसमें जाह्न्वी गुलाबी रंग के परिधान में हैं और ईशान ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई है। 'धड़क' की शूटिंग उदयपुर में हो रही है क्योंकि फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बन रही है। शूटिंग के पहले दिन सेट पर जाह्न्वी के साथ श्रीदेवी भी दिखाई दीं।

गौरतलब है कि जाह्नवी इस फिल्म से अपने अभिनय करने की शुरुआत कर रही हैं, जबकि शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान को इससे पहले प्रसिद्ध विदेशी निर्देशक माजिद माजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में देखा जा चुका है और यह उनकी दूसरी फिल्म है। बतादें कि 'धड़क' अगले साल जुलाई में रिलीज होगी। (‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी अब खुद बने ‘बिग बॉस’)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन