1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर

मदर्स डे 2020: जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर

 Published : May 10, 2020 04:31 pm IST,  Updated : May 10, 2020 04:31 pm IST

श्रीदेवी का निधन साल 2018 में 24 फरवरी के दिन दुबई के किसी होटल के बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। वो भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं।

mothers day 2020- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर ने मदर्स डे पर मां श्रीदेवी को किया याद Image Source : INSTAGRAM: @JANHVIKAPOOR

10 मई को पूरा विश्व मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मांओं की फोटो शेयर की है और इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया है कि उनकी जिंदगी में मां का कितना अहम स्थान है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी संग अपनी बचपन की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ दिल वाला इमोजी बनाया है। इसमें वो बहुत छोटी हैं और एक्ट्रेस उन्हें अपनी गोद में लेकर दुलार रही हैं।

जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी मां को याद करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मां संग बचपन की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि वो उन्हें हर दिन याद करती हैं।

श्रीदेवी का निधन साल 2018 में 24 फरवरी के दिन दुबई के किसी होटल के बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। वो शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा देश स्तब्ध हो गया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'रूही अफ्जाना' में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' और गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में भी नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन