1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' नेटफ्लिक्स पर अगले महीने रिलीज होगी

जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' नेटफ्लिक्स पर अगले महीने रिलीज होगी

 Published : Jul 16, 2020 10:53 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 05:03 pm IST

जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' नेटफ्लिक्स पर अगले महीने रिलीज होगी।

 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'- India TV Hindi
 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' Image Source : INSTAGRAM/JANHVIKAPOOR

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है जिसकी वजह से थिएटर बंद हैं। फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। ऐसे समय में मेकर्स फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने आज 17 ओरिजनल फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया, जिसमें जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' भी शामिल है। 'गुंजन सक्सेना' 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' की सेट की अनदेखी तस्वीरें, इस तरह हुई थी शूटिंग

गुंजन सक्सेना में जान्हवी कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। जाह्नवी गुंजन सक्सेना के अलावा करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं वो राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही अफजाना में भी नजर आएंगी।

बोनी कपूर के घर दो अन्य घरेलू सहायक हुए कोरोना वायरस के शिकार

फिल्म तत्कालीन फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली लड़ाकू विमान की पहली महिला चालक थीं। जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'
Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOOR 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'

यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद होने के चलते अभी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कई फिल्म निर्माताओं ने सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार न कर अपनी फिल्मों को सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन