1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर भी पाना चाहती हैं वही प्यार और प्रशंसा

जाह्नवी कपूर भी पाना चाहती हैं वही प्यार और प्रशंसा

 Published : Jul 13, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 02:45 pm IST

फिल्म ‘धड़क’ से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। लोग उनके स्टाइल को कॉपी करने लगे हैं। वह जहां भी जाती हैं उन्हें एक झलक देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor

मुंबई: फिल्मकार शशांत खेतान के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। लोग उनके स्टाइल को कॉपी करने लगे हैं। वह जहां भी जाती हैं उन्हें एक झलक देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हालांकि जाह्नवी के लिए लोगों में उत्सुकता इसलिए भी है, क्योंकि वह दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी हैं। फिल्मी परिवार से होने के कारण जाह्नवी का रुझान हमेशा से ही एक्टिंग की ओर रहा है।

हाल ही में जाह्नवी ने कहा है कि वह कपूर खानदान का हिस्सा होने की वजह से वह दबाव पर अधिक ध्यान नहीं देती। मुंबई में गुरुवार को 'धड़क' के प्रचार के दौरान सह-कलाकार ईशान खट्टर के साथ पहुंची जाह्न्वी ने संवाददाताओं से बातचीत की। अनिल कपूर, श्रीदेवी कपूर, सोनम कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन कपूर की तरह 'कपूर लेगेसी' बनाए रखने को लेकर किसी तरह के दवाब को लेकर उनसे सवाल किया गया था।

इसका जवाब देते हुए जाह्नवी ने कहा, "कुछ तरह के दबाव है लेकिन मैं ध्यान नहीं देती। वर्षों से मेरे परिवार को जिस तरह का प्यार मिला है, हम इसके बहुत आभारी हैं।" उन्होंने कहा, "मैं भी दर्शकों से वही प्यार और प्रशंसा पाना चाहूंगी लेकिन मुझे पता है कि यह मेरे लिए आसान नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। मैं दर्शकों को अपने काम से खुश करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मेरे परिवार को बहुत प्यार दिया है। हम आज जो कुछ भी हैं, दर्शकों की वजह से हैं।" गौरतलब है कि ‘धड़क’ 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन