1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर ने शेयर की खुशी संग तस्वीर, कहा- बहन को तंग किए बिना दिन अधूरा

जान्हवी कपूर ने शेयर की खुशी संग तस्वीर, कहा- बहन को तंग किए बिना दिन अधूरा

 Published : Nov 15, 2020 11:29 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 11:29 pm IST

जाह्नवी कपूर का कहना है कि वह बहन खुशी को जब तक तंग नहीं करती हैं, तब तक उनका दिन अधूरा रहता है।

janhvi kapoor- India TV Hindi
जान्हवी कपूर ने शेयर की खुशी संग तस्वीर Image Source : INSTAGRAM- JANHVI KAPOOR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का कहना है कि वह बहन खुशी को जब तक तंग नहीं करती हैं, तब तक उनका दिन अधूरा रहता है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर कीं, तस्वीर में दोनों बहने एथनिक कपड़े में कैमरे के सामने पोज देतीं नजर आ रही हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "दिन में जब तक मैं अपनी बहन को तंग नहीं कर लेती, वो दिन अधूरा सा लगता है।"

हाल ही में अभिनेत्री फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। उन्हें अगली बार फिल्म 'रूहीआफजा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन