1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जावेद जाफरी ने बेटे मीज़ान के साथ 'Aila Re' पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी लगेंगे झूमने

जावेद जाफरी ने बेटे मीज़ान के साथ 'Aila Re' पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी लगेंगे झूमने

 Published : Jun 10, 2019 09:29 am IST,  Updated : Jun 10, 2019 09:29 am IST

जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी जल्द ही फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू में करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले मीजान ने पिता जावेद के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है।

जावेद जाफरी एंड मिजान...- India TV Hindi
जावेद जाफरी एंड मिजान जाफरी

जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी जल्द ही फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू में करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले मीजान ने पिता जावेद के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस डांस वीडियो में बाप- बेटे गाना आइला रे पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो को मीजान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, शायद ये पहली बार जब मैंने अपने पिता के साथ डांस किया और मैं बेहद खुश हूं कि हमने आइला रे गाने पर डांस किया है। थैंक्यू बाबा इस खूबसूरत याद के लिए जिसे अब सब हमेशा संभाल कर रखेंगे। आप सबी को बहुच मजा आने वाला है।

मीजान के इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया और बाप-बेटे की खूब तारीफें की। एक यूजर ने इस वीडियो को इंटरनेट की आज की बेस्ट चीज़ बताया।

बता दें कि मीजान, संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरमीन सहगल होंगी, जो कि भंसाली की भांजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन मंगेश हदवले ने किया है और भंसाली संग भूषण कुमार, महावीर जैन और कृष्णा कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म मलाल 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन