1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के एक्टरो जितेंद्र कुमार को खुद से बाल काटना पड़ा भारी

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के एक्टरो जितेंद्र कुमार को खुद से बाल काटना पड़ा भारी

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 02:47 pm IST

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'पंचायत' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है।

जितेंद्र कुमार को खुद से बाल काटना पड़ा भारी- India TV Hindi
जितेंद्र कुमार को खुद से बाल काटना पड़ा भारी Image Source : INSTAGRAM: @JITENDRAK1

मुंबई: अभिनेता जितेंद्र कुमार गंजे हो गए हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि खुद से हेयरकट करना उन्हें महंगा पड़ गया। जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए लुक की एक तस्वीर भी साझा की है। 

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'पंचायत' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता ने अपने इस अनोखे लुक को साझा किया जिसमें वह सिर पर बिना बाल के नजर आ रहे हैं।

'पंचायत' की सफलता के बाद जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज के सीजन 2 पर काम शुरू

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "जब अपने से किया गया हेयरकट गलत हो जाए। हैशटैगक्वॉरंटाइनलुक हैशटैगन्यूलुक।"

जितेंद्र हाल ही में डिजिटल फिल्म 'चमन बहार' में भी नजर आए, जिसमें रितिका बडियानी, भुवन अरोड़ा और आलम खान जैसे कलाकार भी शामिल रहे।

जून में जितेंद्र ने आईएएनएस को बताया था कि उनकी वेब सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन पर काम जारी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन