1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pagalpanti Box Office collection Day 1: जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतन करोड़

Pagalpanti Box Office collection Day 1: जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतन करोड़

 Published : Nov 23, 2019 09:48 am IST,  Updated : Nov 23, 2019 10:07 am IST

जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की फिल्म 'पागलपंती' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

pagalpanti box office collection day 1- India TV Hindi
पागलपंती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

जॉन अब्राहम, अनिल कपूर की फिल्म पागलपंती 22 नवंबर को रिलीज हो गई है। मल्टी स्टारर फिल्म पागलपंती में जॉन और अनिल कपूर के अलावा अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाई। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पागलपंती ने पहले दिन सिर्फ 15 प्रतिशत का बिजनेस किया है। मतलब पागलपंती का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 2 करोड़ होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पागलपंती के बीते सप्ताह रिलीज हुई 'मरजावां' से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद थी। मगर फिल्म पहले दिन उतना बिजनेस भी नहीं कर पाएगी।

दूसरी तरफ 'फ्रोजन 2' अच्छा बिजनेस कर सकती है। फिल्म को पहले दिन 25-30 % की ओपनिंग मिली है। यह नंबर शनिवार और रविवार को बढ़ सकते हैं।

फिल्म पागलपंती की बात करें तो मल्टी स्टारर होने के बाद यह दर्शकों को हंसाने में कामयाब नहीं हो पाई। अनीज बाजमी की फिल्म में कहानी ही नहीं थी। जो दर्शकों को बांध नहीं पाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन