1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब 'सरफरोश' का भी बनने जा रहा है सीक्वल, इस अभिनेता ने ली आमिर खान की जगह

अब 'सरफरोश' का भी बनने जा रहा है सीक्वल, इस अभिनेता ने ली आमिर खान की जगह

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jul 31, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 01:37 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी वर्ष 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' का भी अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म में आमिर एसीपी राठौड़ की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। लेकिन अब 19 साल बाद बनाए जा रहे इसके सीक्वल में उनकी जगह किसी और अभिनेता ने ले ली है।

Sarfarosh- India TV Hindi
Sarfarosh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी वर्ष 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' का भी अब सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म में आमिर एसीपी राठौड़ की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। लेकिन अब 19 साल बाद बनाए जा रहे इसके सीक्वल में उनकी जगह किसी और अभिनेता ने ले ली है। दरअसल जाने माने ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट कर फिल्म के सीक्वल के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में इस बार आमिर खान की जगह अब जॉन अब्राहम एसीपी राठौड़ की भूमिका निभाएंगे। इस खबर के बाद से ही जॉन के फैंस में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

हालांकि इस सीक्वल के बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। बता दें कि 'सरफरोश' में आमिर खान के साथ सोनाली बेंद्रे को रोमांस करते हुए देखा गया था। इन दोनों के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी अहम भमिका में नजर आए थे। अब यह तो वक्त के साथ ही पता चल पाएगा कि इसके सीक्वल में जॉन के साथ कौन सी अदाकारा दिखाई देने वाली हैं।

गौरतलब है कि जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सत्यमेव जयते' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें इंस्पेक्टर का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में पर रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन