1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुली नम्बर 1' के रीमेक में सारा और वरुण के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आएंगे जॉनी लीवर

'कुली नम्बर 1' के रीमेक में सारा और वरुण के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आएंगे जॉनी लीवर

 Published : Jul 20, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 01:07 pm IST

डेविड धवन और वासु भगनानी एक बार फिर से अपनी फेमस फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

coolie no 1- India TV Hindi
coolie no 1

डेविड धवन और वासु भगनानी एक बार फिर से अपनी फेमस फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक बनाने जा रहे हैं और इस बार इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जगह वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही अब इस फिल्म में जुड़ी यह खबर आ रही है कि इस फिल्म में वरुण और सारा के साथ ताल से ताल मिलाते हुए जॉनी लीवर नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि जॉनी लीवर इसमें वही इंस्पेक्टर वाला रोल निभाएंगे जो मूल फिल्म में टीकू तलसानिया ने निभाया था। इस बारे में जॉनी ने कहा, 'मैंने डेविड के साथ 'दीवाना-मस्ताना, 'दुल्हन हम ले जाएंगे' 'जुड़वा 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब उनके साथ एक बार फिर काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है। उन्हें कॉमिडी की बहुत अच्छी समझ है।' डायरेक्टर डेविड धवन अपनी मशहूर कॉमिडी फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक बना रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबर आई थी कि फिल्म में कादर खान वाला रोल इस बार परेश रावल निभाने जा रहे हैं। 

जॉनी ने यह भी कहा कि वह 'सुपर ऐक्टर' वरुण धवन के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की शूटिंग 5 अगस्त से बैंकॉक में शुरू होगी। और यह अगले साल 1 मई को रिलीज की जा सकती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन