1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Judwaa 2 Box Office Collection: वरुण धवन की फिल्म ने दूसरे दिन की धुंआधार कमाई

Judwaa 2 Box Office Collection: वरुण धवन की फिल्म ने दूसरे दिन की धुंआधार कमाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Oct 01, 2017 02:53 pm IST

वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जानें, दूसरे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई...

Judwaa 2 box office collection- India TV Hindi
Judwaa 2 box office collection

मुंबई: वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए रखा और पहले दिन से ज्यादा कमाई की। कमाई के मामले में 'जुड़वा 2' की तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को पीछे छोड़ दिया था। यह साल 2017 में पहले दिन की कमाई के मामले में चौथे नंबर पर रही। आपको बता दें कि 'जुड़वा 2' वरुण धवन की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया है।

वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़ रुपये और दूसरे दिन करीब 20 करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 36 करोड़ 65 लाख रुपये तक पहुंच गया। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई आराम से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म ने पहले और दूसरे दिन जिस तरह का शानदार बिजनेस किया है उससे पूरी उम्मीद है कि इसे रविवार और गांधी जंयती का भी पूरा फायदा मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

फिल्म की कमाई का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो यह वरुण धवन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। 'जुड़वा 2' को भारत में ही 3500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और विदेश में इस फिल्म को 625 से ज्यादा स्क्रीन्स दी गई हैं। इस तरह फिल्म कुल मिला कर 4125 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। गौरतलब है कि यह फिल्म 1997 में आई सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। ‘जुड़वा 2’ की तरह उस फिल्म का निर्देशन भी वरुण के पिता डेविड धवन ने ही किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन