Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जूनियर एनटीआर की फिल्म ने पहले दिन कमाए 40 करोड़ रुपये, तोड़ेगी सलमान-शाहरुख का रिकॉर्ड

जूनियर एनटीआर की फिल्म ने पहले दिन कमाए 40 करोड़ रुपये, तोड़ेगी सलमान-शाहरुख का रिकॉर्ड

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 22, 2017 11:57 pm IST, Updated : Sep 22, 2017 11:57 pm IST

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘जय लव कुश’ ने पहले दिन पूरी दुनिया में 39.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके आंकड़े नहीं आए हैं। इस फिल्म ने सिर्फ अमेरिका में पहले दिन 3.64 करोड़ की कमाई हुई।

Junior NTR- India TV Hindi
Junior NTR

नई दिल्ली: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘जय लव कुश’ ने पहले दिन पूरी दुनिया में 39.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके आंकड़े नहीं आए हैं। इस फिल्म ने सिर्फ अमेरिका में पहले दिन 3.64 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म जगत के जानकारों के मुताबिक यह फ्लम साउथ की बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित होगी। ‘जय लव कुश’ 21 सितंबर को रिलीज हुई है।

आपको बता दें कि इस साल 23 जून को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलिट ने फर्स्ट वीकेंड में 61 करोड़ की कमाई की थी। वहीं शाहरुख खान की फिल्म ‘जब हैरी मेट सैजल’ तो केवल 46 करोड़ ही कमा पाई थी। इस लिहाज से देखा जाए तो जूनियर एनटीआर की फिल्म का प्रदर्शन काफी बेहतर है। शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन और बढ़ने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement