1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कबीर खान ने बताया, कैसा रहा सलमान संग फिल्मी सफर

कबीर खान ने बताया, कैसा रहा सलमान संग फिल्मी सफर

 Published : Oct 11, 2016 01:30 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 01:30 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्मकार कबीर खान कर रहे हैं। इस फिल्म में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्मकार कबीर खान कर रहे हैं। इस फिल्म में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब सलमान और कबीर साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी 2012 में आई फिल्म 'एक था टाईगर' और 2015 में 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम चुकी है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था।

इसे भी पढ़े:-

दबंग खान के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाले कबीर खान का कहना है कि सलमान के साथ फिल्मों का सफर उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा। कबीर ने अब फिर सलमान के साथ आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के लिए हाथ मिलाया है। निर्देशक ने सोमवार को अपने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। कबीर ने ट्वीट किया, "सलमान के साथ '..टाईगर', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट'। यह सफर शानदार रहा।"

निर्देशक की आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। हालांकि, इसकी पटकथा के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म में सलमान के साथ चीन की अभिनेत्री और गायिका झू झू भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। झू झू इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन