1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने पिता शोमू मुखर्जी को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

काजोल ने पिता शोमू मुखर्जी को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

 Published : Jun 19, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 07:27 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने पिता शोमू मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

kajol- India TV Hindi
काजोल इंस्टाग्राम पोस्ट Image Source : INSTAGRAM/KAJOL

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने पिता सोमू मुखर्जी को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया ह। काजोल ने सोशल मीडिया पर पिता की साथ कई यादें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने पिता के लिए एपने प्यार को बयां किया है। काजोल के पिता जाने माने डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर थे।

काजोल ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी परिवार के साथ पुरानी तस्वीरे हैं। काजोल वीडियो में कहती हैं- आज मेरे पिता का जन्मदिन है और जब भी मुझे उनकी याद आती है तो उनकी आंखों में चमक याद आ जाती है। मैं जब पैदा हुई थी तभी से उन्हें मुझमें विश्वास था। मैं जानती थी कि इस दुनिया में एक शख्स है जो मुझपर विश्वास करता है। उन्हें लगता था कि मैं सब ठीक कर सकती हूं। वह चाहते थे कि मैं उतनी बड़ी बनूं जितना सोच सकती हूं।

काजोल ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज मैं इस मौके पर सभी फादर्स से कहना चाहती हूं कि वे अपनी बेटी को एक तोहफा दें, भरोसे का। यह एक पॉवरफुल शब्द है। बेटियों में इतना भरोसा करें कि दुनिया में वे केवल इसी को देखें। कभी भी कम के लिए तैयार न हो। सोसाइटी की तरफ से खुद पर कोई दबाव न महसूस करें, परिवार और बाकी की चीजों के लिए भी। उन्हें पावर दें खुद पर भरोसा करने की।  

आपको बता दें शोमू मुखर्जी ने नन्हा शिकारी, पत्थर के इंसान जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनकी पबत्नी एक्ट्रेस तनुजा और दो बेटियां काजोल और तनीषा हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन