1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने बताया शाहरुख खान की ये क्वालिटी है सबसे ज्यादा पसंद, KKHH के बारे में कही ये बात

काजोल ने बताया शाहरुख खान की ये क्वालिटी है सबसे ज्यादा पसंद, KKHH के बारे में कही ये बात

 Published : May 03, 2020 04:30 pm IST,  Updated : May 03, 2020 04:30 pm IST

, काजोल ने आज ट्विटर पर अपने फैन्स को सवालों के जवाब दिए। इस दौरान काजोल ने बताया कि शाहरुख खान की कौन सी क्वालिटी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

 काजोल ने बताया शाहरुख...- India TV Hindi
 काजोल ने बताया शाहरुख खान की ये क्वालिटी है सबसे ज्यादा पसंद

मुंबई: काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी सुपरहिट है। 90s  में बढ़े यूथ्स के लिए दोनों की जोड़ी और फिल्में बहुत खास है। आज काजोल ने फैन्स के लिए ट्विटर पर #AskKajol सेशन रखा। जिसमें वो फैन्स के सवालों का जवाब दे रही थीं ऐसे मं शाहरुख खान से जुड़ा वाल ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फैन ने उनसे शाहरुख खान और उनकी फिल्मों से जुड़े सवाल पूछे। देखिए काजोल ने क्या जवाब दिए हैं।

काजोल से एक फैन ने पूछा कि शाहरुख खान की ऐसी कौन सी बात है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है जवाब में काजलो ने कहा कि उनके अंदर अमेजिंग एनर्जी है।

काजोल से एक फैन ने पूछा कि आपने जितने भी कैरेक्टर प्ले किये हैं उनमें से आपका पसंदीदा कैरेक्टर कौन सा है? जवाब में काजोल ने कहा कि उन्हें अंजलि (कुछ कुछ होता है) सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि मैं काफी हद तक वैसी ही हूं।

एक फैन ने कुछ कुछ होता है का पोस्टर शेयर करते हुए काजोल से पूछा कि इस फिल्म के बारे में एक शब्द क्या कहना चाहेंगी? जवाब में काजोल ने कहा- यादें और दोस्त, दो शब्द।

एक फैन ने काजोल से पोलैंड में हुई फना की शूटिंग के बारे में पूछा तो काजोल ने कहा- जमा देने वाली ठंड और चॉकलेट्स याद है।

काजोल ने कुछ अन्य सवालों के भी जवाब दिए हैं पढ़िए--

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन