मुंबई: डिज्नी पिक्सर के 'इनक्रेडिबल्स 2' के हिंदी संस्करण की डबिंग का हिस्सा बनीं अभिनेत्री काजोल ने कहा कि वह पश्चिम की दुनिया में संभावनाओं को तलाशने और हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। काजोल ने आईएएनस से कहा, "मैं हॉलीवुड फिल्म में काम करना पसंद करूंगी। कोई विशेष शैली ध्यान में नहीं है और यह निर्भर करता है कि पटकथा मुझे आकर्षित करती है या नहीं।"
Related Stories
दो बच्चों की मां ने कहा, "मैं (हॉलीवुड फिल्म करने से पहले) वही सवाल करूंगी जो हिंदी फिल्मों का चयन करने से पहले करती हूं।"
काजोल ने कहा कि उनके बच्चे इस फिल्म में उनकी डबिंग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "वह पहले से ही बहुत उत्साहित हैं, खासकर जब मैंने उनसे कहा कि हम फिल्म देखने वाले पहले व्यक्ति होंगे। यह उनके लिए बड़ी बात है।"