1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...और इस तरह कल्कि के लिए ज्यादा रोमांचक हो जाता है उनका किरदार

...और इस तरह कल्कि के लिए ज्यादा रोमांचक हो जाता है उनका किरदार

 Published : Feb 23, 2017 04:55 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 04:55 pm IST

कल्कि कोचलिन अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार और चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। कल्कि ने हमेशा ही बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों से सराहना हासिल की है। कल्कि का कहना है कि...

kalki koechlin- India TV Hindi
kalki koechlin

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार और चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। कल्कि ने हमेशा ही बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों से सराहना हासिल की है। कल्कि का कहना है कि हिंदी फिल्म जगत में कई बार उन्हें एक जैसे किरदार निभाने के प्रस्ताव मिलते रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि कोई कलाकार ही रूढ़ होती अपनी छवि को तोड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:- 

कल्कि ने कहा कि अपने किरदारों के लिए बनी स्थिर सोच को एक कलाकार ही सही पटकथा का चयन कर बदल सकता है। फिल्मजगत में कई कलाकारों को कुछ फिल्मों में निभाए एक जैसे किरादारों के लिए एक कुछ वर्गों में विभाजित कर दिया जाता है और उनकी भूमिकाओं को लेकर लोगों की सोच स्थिर हो जाती है।

इस सोच को बदलने के बारे में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे हमेशा एक जैसे किरदारों के प्रस्ताव मिलते रहे हैं। 'देव डी' के बाद मुझे ऐसे ही कई किरदारों की पेशकश आई और ऐसा ही कुछ मेरे साथ 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'मर्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' के बाद हुआ।"

कल्कि ने कहा, "ऐसे में मेरा मानना है कि यह मेरा काम है कि सही पटकथा का चयन कर मैं अपनी छवि बदलूं।" कल्कि को जल्द ही निकोलस खार्कोनगोर की आगामी फिल्म 'मंत्रा' में रजत कपूर, शिव पंडित और लुशिन दुबे के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। किरदारों के बारे में कल्कि ने कहा, "मैं जब देखती हूं कि यह किरदार मजबूत और संवेदनशील है, तो मेरे लिए यह अधिक रोमांचक होता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन