1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कल्कि कोचलिन ने किया खुलासा, इस अभिनेता के लिए दिन में है खास जगह

कल्कि कोचलिन ने किया खुलासा, इस अभिनेता के लिए दिन में है खास जगह

 Published : Oct 13, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 03:03 pm IST

फिल्मी हस्तियां अपने अभिनय और खूबसूरत अदाओं का जादू तो अक्सर ही अपने फैंस पर चलाती रहती हैं। कई बार लोग इनकी दीवानगी में कई कारनामे करते हुए भी दिखते हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्मी हस्तियों भी कई बार अपने क्रश को लेकर बयान दे चुकी हैं। कल्कि कोचलीन ने...

Kalki Koechlin- India TV Hindi
Kalki Koechlin

मुंबई: फिल्मी हस्तियां अपने अभिनय और खूबसूरत अदाओं का जादू तो अक्सर ही अपने फैंस पर चलाती रहती हैं। कई बार लोग इनकी दीवानगी में कई कारनामे करते हुए भी दिखते हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्मी हस्तियों भी कई बार अपने क्रश को लेकर बयान दे चुकी हैं। अब अभिनेत्री कल्कि कोचलीन ने भी क्रश को लेकर खुलास कर दिया है, जो बॉलीवुड से ही हैं। दरअसल कल्कि का कहना है कि वह बॉलीवुड के सभी खानों के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख खान के लिए उनके दिल में खास स्थान है।

बॉलीवुड के तीनों खानों में से किस के साथ काम करना चाहती हैं, यह पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं तीनों खानों के साथ काम करना चाहती हूं, लेकिन अगर आप मेरे पसंदीदा खान के बारे में पूछें तो वह शाहरुख हैं।" उन्होंने कहा, "शाहरुख बचपन से मेरा क्रश हैं। मैं असल जिंदगी में भी उनसे कई बार मिल चुकी हूं। वह काफी आकर्षक हैं।" नए कलाकारों में उन्हें लगता है कि वह रणबीर कपूर को बेहतरीन मानती हैं।

उन्होंने कहा, "हमने 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया था और सह-कलाकार के रूप में वह मुझे काफी पसंद हैं। वह एक अच्छे कलाकार हैं। उनके साथ काम करना दिलचस्प होगा।" कल्कि वर्तमान में आगामी फिल्म 'रिवॉन' के लिए उत्साहित हैं। यह 3 नवंबर को रिलीज होगी। (इंडिया टीवी से खास बातचीत में आमिर खान ने किया खुलासा, “जायरा वसीम करती हैं मेरा इस्तेमाल”)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन