1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई: हंसल मेहता ने किया कंगना रनौत को सपोर्ट, कही ये बात

मुंबई: हंसल मेहता ने किया कंगना रनौत को सपोर्ट, कही ये बात

 Published : Sep 14, 2017 08:13 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 08:13 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कंगना पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मी हस्तियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इसके बाद से वह उन्हें...

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्मकार हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिमरन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अपनी इस फिल्म के अलावा कंगना पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मी हस्तियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। लेकिन उनके इन बयानों की वजह मचे हुए घमासान के हंसल मेहता का कहना है कि वह फिल्म के प्रमोशन को लेकर ऐसा कुछ भी जान-बूझकर नहीं कर रही हैं।

हाल ही में कंगना ने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में हिस्सा लिया और उसमें ऋतिक रोशन, आदित्य पंचोली और अध्ययन सुमन के साथ अपने कथित संबधों को लेकर खुलकर बात की थी। हालांकि कंगना पर ध्यान केन्द्रित होने को लेकर हंसल मेहता परेशान नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि कंगना ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में पूछे जाने पर पीछे हट जायें। (परिणीति चोपड़ा करती हैं हर साल 5 देशों की यात्रा)

एक साक्षात्कार में निर्देशक ने कहा, “क्यों हर बार सार्वजनिक मंच पर निजी जिंदगी को लेकर उनसे सवाल पूछा ही जाता है वह ऐसी शख्स नहीं जो अपने बारे में पूछे जाने पर चुप रहेंगी। वह अपने दिल की बात रख देती हैं...मैं इसे प्रचार के तौर पर नहीं देखता।“ बता दें कि कंगना के अभिनय से सजी फिल्म ‘सिमरन’ इसी शुक्रवार 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन