1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई में इस एक चीज को मिस कर रही हैं कंगना रनौत, तस्वीर शेयर कर खुद खोला राज

मुंबई में इस एक चीज को मिस कर रही हैं कंगना रनौत, तस्वीर शेयर कर खुद खोला राज

 Written By: IANS
 Published : Nov 02, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 09:18 pm IST

कंगना ने अपने घुड़सवारी करने कई तस्वीरें साझा की हैं।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें हर सुबह मुंबई में घुड़सवारी करने की याद आती है। कंगना ने अपने घुड़सवारी करने कई तस्वीरें साझा की हैं।

तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है, "मुझे मुंबई के बारे में जिस एक चीज की सबसे ज्यादा याद आ रही है, वह है रेस कोर्स में हर दूसरी सुबह घुड़सवारी करना। मैं कभी भी स्पोर्ट्स पर्सन नहीं रही, लेकिन मुझे अपने घोड़े का साथ काफी भाता है। हमारा एक-दूसरे के साथ रहना एक जिंदादिली का एहसास दिलाता है। हैशटैगमनडेमोटिवेशन।"

कंगना फिलहाल अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में हैं। वह वहां लॉकडाउन के समय से हैं और अपने परिवार के साथ काफी बेहतर वक्त बिता रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन