1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन वाले महीने में अपने बीते दिनों को याद कर रही हैं कंगना, शेयर की पुरानी तस्वीर

जन्मदिन वाले महीने में अपने बीते दिनों को याद कर रही हैं कंगना, शेयर की पुरानी तस्वीर

 Published : Mar 01, 2021 06:22 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 06:46 pm IST

इस महीने कंगना का जन्मदिन है और अब वह अपने बचपन की यादों को ताजा कर रही हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें वह सलवार कमीज पहने हुए नजर आ रही हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
kangana ranaut   Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUT

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी एक्टिविटी और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। बता दें इस महीने कंगना का जन्मदिन है और अब वह अपने बचपन की यादों को ताजा कर रही हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें वह सलवार कमीज पहने हुए नजर आ रही हैं। 

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मेरे जन्मदिन का महीना, दादी-नानी की यह कहानियां सुनते हुए बड़ी हुई कि एक बहन के बाद दूसरी लड़की के जन्म ने सभी को निराश कर दिया था, लेकिन वे इस बात का बुरा नहीं मानती थीं क्योंकि मैं बहुत सुंदर थी। ऐसे में मेरी शादी करना बड़ा बोझ नहीं होगा। वो लोग इन बातों पर हंसती थीं लेकिन इसने हर बार मेरा दिल दुखाया। कई तरह के अध्ययन, किताबें, शोध बताते हैं कि इतिहास में जिन असाधारण लोगों ने बड़ी सफलताएं पाईं उन्हें समाज या परिवारों ने या तो अस्वीकार किया था या उन्हें कम आंका था। लिहाजा ये बाधाएं और कठिनाइयां सार्थक हुईं।" 

बता दें कि कंगना की आगामी फिल्म 'धाकड़' रिलीज के लिए तैयार है। इसमें वे एजेंट अग्नि के रोल में हैं और अर्जुन रामपाल, रुद्रवीर की भूमिका में हैं। रजनेश रजी घई द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कंगना की आगामी फिल्में 'थलाइवी' और 'तेजस' हैं। वहीं 'अपराजिता अयोध्या' फिल्म में उन्होंने निर्देशन भी किया है।

(इनपुट-आईएनएएस)

यहां पढ़ें -

शाहरुख खान ने पेश की आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' की पहली झलक, लिखा- 'ये कॉमेडी थोड़ी डार्क है...'

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

शुरू हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग, मल्टी स्टार कास्ट से फुली लोडेड होगी ये फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन