1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रंगोली चंदेल ने मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, यूजर्स ने कहा- 'डर्टी माइंड'

रंगोली चंदेल ने मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, यूजर्स ने कहा- 'डर्टी माइंड'

 Published : Nov 06, 2019 02:26 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 02:28 pm IST

रंगोली चंदेल ने मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे की सेल्फी का मजाक उड़ाया है। मगर इस बार मजाक उड़ाना उन्हें उल्टा ही पड़ गया।

Rangoli chandel- India TV Hindi
रंगोली चंदेल ने मलाइका अरोड़ा का उड़ाया मजाक।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल आए दिन अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह किसी एक्ट्रेस की एक्टिंग पर सवाल उठाती हैं तो कभी नेपोटिस्म पर। इस बार रंगोली ने मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे की सेल्फी का मजाक उड़ाया था। मगर इस बार मजाक उड़ाना उन्हें उल्टा ही पड़ गया।

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटे अरहान के साथ समय बिताते हुए फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- 'जब बेटा अच्छा हो और अपने मम्मी की देखभाल कर रहा हो।'

मलाइका की यह फोटो रंगोली ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- यह मॉर्डन भारतीय मां है। बहुत अच्छे। रंगोली ने मलाइका का नाम लेकर उनके बारे में नहीं कहा। मगर ट्विटर यूजर्स ने रंगोली को इस फोटो को लेकर बुरा-भला सुना दिया।

यूजर्स रंगोली को डर्टी माइंड कह रहे थे। जिसके बाद रंगोली ने ट्वीट करके अपनी बात को सही तरीके से समझाया। रंगोली ने ट्वीट किया-  लोग मलाइका के बारे में बहुत गलत बात लिख रहे हैं। मैंने उन्हें मॉर्डन दिनों की मां कहा था लेकिन लोग उनके बारे में गंदा लिख रहे हैं उसके बारे में मुझे आश्चर्य है अगर यह तस्वीर सुझाव दे रही है। लोगों से मेरी गुजारिश है अपनी इमेजिनेशन को ठीक करें। यह सही नहीं है।

आपको बता दें यह पहली बार नहीं है कि रंगोली को अपने ट्वीट के लिए ट्रोल किया गया है। वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में लिखती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन