1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, मगर साथ में कह डाली ये बात

अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, मगर साथ में कह डाली ये बात

 Published : Sep 26, 2020 08:16 am IST,  Updated : Sep 26, 2020 08:16 am IST

सुनील गावस्कर के अनुष्का शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत उनके सपोर्ट में आई हैं।

kangana ranaut and anushka sharm- India TV Hindi
कंगना रनौत और अनुष्का शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT/ANUSHKASHARMA

सुनील गावस्कर के आईपीएल कमेंटी के दौरान अनुष्का शर्मा का नाम लेने की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी आलोचना की है। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान विराट कोहली की खराब परफार्मेंस की आलोचना कर दी और उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम भी बीच में ले आए। कंगना रनौत अनुष्का शर्मा का सपोर्ट करते हुए सुनील गावस्कर की निंदा की और साथ ही अनुष्का की भी खिंचाई कर डाली।

कंगना ने ट्वीट किया- अनुष्का उस समय चुप रही जब मुझे हरामखोर कहकर बुलाया गया। मगर वह आज खुद इसी दलदल में फंस गई हैं। मैं इस बात की निंदा करती हूं कि सुनील गावस्कर द्वारा उनका नाम क्रिकेट में घसीटा गया। लेकिन  साथ ही मैं सैलेक्टिव फैमिनिज्म की भी आलोचना करती हूं।

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को पोस्ट शेयर करके सुनील गावस्कर को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मिस्टर सुनील गावस्कर, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपका बयान काफी अप्रिय है। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप ऐसे बयान क्यों देते हो और एक क्रिकेटर के खेल के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार क्यों ठहराते हो। आप पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ सम्मान करते आए हैं तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरे साथ भी होना चाहिए।'

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स उनके सपोर्ट में आए थे। कई फैन्स ने तो बीसीसीआई से गुजारिश की थी कि सुनील गावस्कर को कमेंट्री बॉक्स से हटा दिया जाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन