1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के खिलाफ कंगना रनौत का बयान : पैसों को लेकर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के खिलाफ कंगना रनौत का बयान : पैसों को लेकर कही ये बात

 Published : Jul 31, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 02:57 pm IST

इस मामले को लेकर अब कंगना रनौत की टीम ने कई ट्वीट किए हैं। इसमें लिखा है कि सुशांत की फैमिली सिर्फ पैसे वाले हिस्से पर फोकस कर रही है।

kangana ranaut sushant family - India TV Hindi
सुशांत के परिवार को लेकर कंगना रनौत ने किया ट्वीट Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में उनके पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद नए मोड़ सामने आ रहे हैं। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे हड़पने सहित कई संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर अब कंगना रनौत की टीम ने कई ट्वीट किए हैं। इसमें लिखा है कि सुशांत की फैमिली सिर्फ पैसे वाले हिस्से पर फोकस कर रही है, अन्य गंभीर और जरूरी चीजों को अनदेखा किया जा रहा है। 

कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट किया, "दुर्भाग्यवश परिवार सिर्फ पैसे वाले हिस्से पर ही फोकस कर रहा है। उन सभी इंटरव्यू और पोस्ट को अनदेखा कर रही है, जिनमें सुशांत ने बुली, नेपोटिज्म हैरेसमेंट और राजनीतिक नेपो माफिया की भागीदारी को लेकर बताया था।"

सुशांत केस में अंकिता लोखंडे का नया खुलासा, रिया के दावे के उलट कही ये बात

एक्ट्रेस की टीम ने आगे लिखा, "उन्होंने उसके साथ ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे टारगेट करना आसान था। क्या वो रणबीर कपूर या वरुण धवन के साथ ऐसा करेंगे? वे कहते हैं कि नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म एक क्रिमिनल अपराध नहीं है।"

कंगना की टीम ने तीसरा ट्वीट किया, "... केवल मनी लॉन्ड्रिंग है, ये सच हैस लेकिन पास कानून को बदलने का अवसर है, ताकि Bully-wood को आइटसाइडर्स के लिए सुरक्षित स्थान बनाया जा सके। अगर वो सिर्फ पैसे पर फोकस करेंगे और माफिया पर नहीं तो ये अवसर खो देंगे।"

बता दें कि कंगना पहले भी सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी हैं। 

सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद अब पटना पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंचकर पड़ताल कर रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन