1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा-सुशांत पर कंगना का आया रिएक्शन, कहा- उस वक्त मेरे और ऋतिक के बीच भी सब सच्चा था

सारा-सुशांत पर कंगना का आया रिएक्शन, कहा- उस वक्त मेरे और ऋतिक के बीच भी सब सच्चा था

 Published : Aug 20, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 04:51 pm IST

सुशांत के दोस्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा है कि सारा और सुशांत रिलेशनशिप में थे।

sara sushant , kangana- India TV Hindi
सारा-सुशांत पर कंगना का आया रिएक्शन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में कंगना रनौत खुलकर अपनी राय रख रही हैं और नेपोटिज्म पर हमेशा अपनी राय रखती आई हैं। अब सुशांत के दोस्त ने पोस्ट करके बताया कि एक्टर केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान संग रिलेशनशिप में थे। कंगना ने अब इस पर भी अपनी राय रखी है।  

सैमुअल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे केदारनाथ के प्रमोशन का समय याद है .. सुशांत और सारा पूरी तरह से प्यार में थे .. उनका प्यार बेहद शुद्ध और बचपन की मासूमियत लिए हुए था। दोनों में एक-दूसरे के लिए जबरदस्त सम्मान था, जो आजकल के रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।"

सैमुअल ने कहा, "सुशांत के साथ-साथ सारा के मन में सुशांत की जिंदगी से जुड़े हर एक व्यक्ति चाहे वह परिवार हो, दोस्त और यहां तक कि उसके स्टॉफ के लिए बहुत सम्मान था। मुझे आश्चर्य है कि सोनचिरैया के बॉक्स ऑफिस पर बुरा प्रदर्शन करने के बाद क्या सारा का ब्रेक अप करने का फैसला बॉलीवुड माफिया के दबाव के कारण था।"

मुंबई पुलिस अब नहीं करेगी सुशांत केस की जांच, सीबीआई को सौंपेगी जरूरी दस्तावेज

कंगना ने इस पर कमेंट करते हुए ट्विटर पर लिखा है- ''मेरा मानना है कि सारा ने उसे प्यार किया होगा। वह (सुशांत) मूर्ख नहीं था जो ऐसी लड़की के प्यार में पड़े जिसका प्यार सच्चा नहीं है, लेकिन वह दबाव में रही होगी, ऋतिक के साथ मेरा जो रिश्ता था वो उस वक्त वास्तविक था, मुझे अभी भी इसके बारे में कोई संदेह नहीं है अचानक वह इतना शत्रुतापूर्ण क्यों हो गया, यह अभी भी मेरे लिए एक रहस्य है।''

सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई जल्द मांग सकती है मुंबई पुलिस से सारे सबूत और गैजेट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन