1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: छठी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, 14 दिन क्वारंटाइन का निर्देश

कोरोना वायरस: छठी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, 14 दिन क्वारंटाइन का निर्देश

 Published : Apr 06, 2020 10:16 am IST,  Updated : Apr 06, 2020 12:56 pm IST

कनिका कपूर मार्च में लंदन से लखनऊ आई थीं, इसके बाद वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शरीक हुई थीं।

लंदन से भारत लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का आखिरकार छठा टेस्ट निगेटिव आया है, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, हॉस्पिटल से निकलकर अभी उन्हें 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहना होगा।

गौरतलब है कि कनिका कपूर मार्च में लंदन से लखनऊ आई थीं, इसके बाद वह कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शरीक हुई थीं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में हंगामा मच गया था। इसके बाद वह लखनऊ के जिस फ्लैट में रहती थीं, उसे सैनिटाइज किया गया और इलाज के लिए उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया।

हालांकि, अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद कनिका की परेशानी और बढ़ने की संभावना है। कोरोनोवायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

कनिका के खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। वह देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें यह घातक संक्रमण हुआ है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 4000 के पार पहुंच गया है। इसे फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन