नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे वक्त विवादों में रहने के बाद अब कुछ समय से नदारद हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कपिल से यहां से भी दूरियां बना ली है। लेकिन हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। यहां वह काफी बदले हुए से दिखे। पिछले काफी समय कोई काम से ब्रेक लेने के बाद अब कपिल का लुक बिल्कुल बदल चुका है। दरअसल इन तस्वीरों में उनका वजन बहुत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। यहां उनके हाथ में उनका डोगी भी दिखाई दे रहा है। अब कपिल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Related Stories
इन तस्वीरों में उनकी आंखों के नीचे काफी डार्क सर्कल्स भी दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कपिल ने कुछ समय तक टीवी से ब्रेक लेने के बाद एक बार फिर से 'द फैमिली टाइम विद कपिल' पर जोरदार वापसी की थी। लेकिन कपिल पहले ही दर्शकों को उत्सुकता को काफी बढ़ा चुके हैं। ऐसे में उनके इस शो ने फैंस को काफी निराश किया।
इसके बाद से ही उनका यह शो भी जल्द ही बंद हो गया। बता दें कि कपिल की नई तस्वीरों पर अब यूजर्स ने प्रतिक्रिया जाहिर करना शुरू कर दिया है। कुछ फैंस का कहना है कि वह उन्हें और उनके शो को बहुत याद कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स ने उन्हें वजन कम कर वापसी करने के लिए कहा है।