1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण की अगली फिल्म में होंगी सोनाक्षी सिन्हा

करण की अगली फिल्म में होंगी सोनाक्षी सिन्हा

 Published : Dec 03, 2017 08:52 am IST,  Updated : Dec 03, 2017 08:52 am IST

फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि वह अगले दो हफ्तों में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगे। दोनों ने इससे पहले धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित और अभय चोपड़ा निर्देशित 'इत्तेफाक' में काम किया था।

karan sonakshi करण की अगली...- India TV Hindi
karan sonakshi करण की अगली फिल्म में होंगी सोनाक्षी सिन्हा Image Source : PTI

नई दिल्ली: फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि वह अगले दो हफ्तों में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगे। दोनों ने इससे पहले धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित और अभय चोपड़ा निर्देशित 'इत्तेफाक' में काम किया था।

करण ने अपने बयान में कहा, "मैं खुश हूं कि मैंने सोनाक्षी के साथ काम किया, यह किसी प्रकार का इत्तेफाक नहीं था और उस फिल्म का अच्छा प्रदर्शन भी इत्तेफाक नहीं था। तो अब, हम एक अन्य फिल्म साथ में कर रहे हैं और फिल्म का नाम और विस्तृत जानकारी दो हफ्तों में घोषित की जाएगी।"

फिल्मकार ने शुक्रवार को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स-2017 के दौरान मीडिया से बात की। इसमें सोनाक्षी, रेखा, श्रीदेवी, शाहिद कपूर, करीना कपूर, सोनम कपूर, डेजी शाह, वरुण धवन और जैकलीन फर्नाडिज आदि फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन