1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब नन्हीं सोनाक्षी सिन्हा ने दिया था करण जौहर को अवार्ड, शेयर की बचपन की तस्वीर

जब नन्हीं सोनाक्षी सिन्हा ने दिया था करण जौहर को अवार्ड, शेयर की बचपन की तस्वीर

 Published : Jul 10, 2018 10:32 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 10:32 am IST

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा खास पोस्ट किया है। इस तस्वीर में करण ने नहीं बल्कि किसी और ने ही अपनी ओर ध्यान खींचा है। दरअसल इस तस्वीर में करण के अलावा सोनाक्ष

Karan Johar Sonakshi- India TV Hindi
Karan Johar Sonakshi

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा खास पोस्ट किया है। दरअसल करण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में अवार्ड दिखाई दे रहा है। लेकिन इस तस्वीर में करण ने नहीं बल्कि किसी और ने ही अपनी ओर ध्यान खींचा है। दरअसल इस तस्वीर में करण के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी यहां काफी कम उम्र की नजर आ रही हैं, जिन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।

इस तस्वीर में करण जौहर, शत्रु्घ्न सिन्हा और सुभाष जैसी हस्तियां के बीच एक बच्ची भी खड़ी है, जिसने चश्मा पहना हुआ है। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने इसके साथ सोनाक्षी को भी टैग किया है। इसके साथ उन्होंने अपने मोटापे का मजाक बनाते हुए लिखा, "मुझे अभिषेक बच्चन का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिन्होंने मेरे साथ इस यह तस्वीर शेयर की। तुम्हें याद है सोनाक्षी? मैंने अवार्ड जीता था, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे पूरी सेनेमनी ही खा गया हूं।"

जबकि सोनाक्षी ने इसके साथ कमेंट में लिखा, "इस तस्वीर को मैं कैसे भूल सकती हूं। यहां मैंने अपनी जिंदगी का पहला अवार्ड दिया था।" गौरतलब है कि सोनाक्षी इन दिनों सुपरस्टार सलमान खान के द-बंग टूर पर काफी व्यस्त चल रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन