1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के बच्चे यश और रुही लॉकडाउन में बनें सिंगर, दोनों ने मिलकर बजाया गिटार

करण जौहर के बच्चे यश और रुही लॉकडाउन में बनें सिंगर, दोनों ने मिलकर बजाया गिटार

 Published : Apr 22, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 04:36 pm IST

करण जौहर लॉकडाउन में अपने बच्चों की वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने यश और रुही के गिटार बजाते हुए वीडयो शेयर की है।

karan johar- India TV Hindi
करण जौहर Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने बच्चों यश और रुही के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं।  यश और रुही दोनों ही करण के कपड़ों का मजाक भी उड़ाते रहते हैं। इस बार करण ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें यश ऐर रूही गाना गाते और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।

करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- साफ तौर पर गाना हमारे बस की बात नहीं है। पहले ही माफी मांगता हूं। वीडियो में यश और रुही गिटार बजाते हुए चीख-चीख कर गाना गा रहे हैं।

यश और रुही का यह वीडियो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को बहुत पसंद आ रहा है। श्वेता बच्चन, माहीप कपूर सहित कई सेलिब्रिटीज ने वीडियो पर कमेंट किया है।

हाल ही में करण जौहर के बच्चों ने उनके गाने का मजाक उड़ाया था। करण ने गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके बच्चे उनका मजाक उड़ा रहे थे।

कोरोना वायरस से जंग में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीएम केयर फंड के साथ महाराष्ट्र सीएम केयर फंड में योगदान किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन