1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए मेहमान का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये फोटो पोस्ट कर बयां किया दिल का हाल

नए मेहमान का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये फोटो पोस्ट कर बयां किया दिल का हाल

 Published : Jan 07, 2021 12:51 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 12:58 pm IST

करीना कपूर खान के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा सहित अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।

kareena kapoor flaunts baby bump- India TV Hindi
करीना कपूर ने शेयर की अपनी नई तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। जल्द ही वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ब्लैक ड्रेस में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए करीना ने भी अपने इंतजार को बयां कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि वो अपने होने वाले बच्चे के जन्म का वेट कर रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा है- 'मैं इंतजार कर रही हूं।' इस पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है- 'मैं भी इंतजार कर रही हूं।'

Pics: जाह्नवी और खुशी कपूर पहुंचीं एयरपोर्ट, करीना कपूर-कार्तिक आर्यन सहित ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट

करीना ने ब्लैक कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है और इसके साथ ब्लैक कलर की हील्स को कैरी किया है। वो सोफे पर आराम से बैठी हुई हैं और कैमरे के दूसरी तरफ देख रही हैं।  

परिवार के साथ शेयर की थी फोटो 

इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग साझा की गई तस्वीरों में करीना को आराम फरमाने के मूड में देखा जा सकता है। अपने इस पोस्ट में करीना, अपने पति व अभिनेता सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ बिस्तर पर बैठे-बैठे फोटोग्राफी करती दिखाई पड़ रही हैं।

सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी और साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। करीना अभी दूसरी दफा मां बनने वाली हैं और वह सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों की तस्वीरें अकसर साझा करती रहती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नज़र आएंगी। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन